Forgot password?    Sign UP
Annapurna Bhandar Yojana: महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए पश्चिमी बंगाल सरकार ने शुरू की

Annapurna Bhandar Yojana: महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए पश्चिमी बंगाल सरकार ने शुरू की


Advertisement :

2026-05-18 : हाल ही में, पश्चिमी बंगाल की सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सम्बल देने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) शुरू की है। आपको बता दे की इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हर महीने ₹3,000 मिलेंगे। हालाँकि ध्यान रहे की यह नई योजना पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ की जगह लेगी, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 और SC/ST लाभार्थियों को ₹1,700 दिए जाते थे।

Annapurna Bhandar Yojana West Bengal Online Apply करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिसमें नए लाभार्थियो का नाम जोड़ा जाएगा। तथा पिछली योजना में जुड़ी महिलाओं को फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नही होगी। कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय योजना है। ₹3,000 मासिक सहायता राशि से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अन्नपूर्णा भंडार योजना की पात्रता-



• आवेदन करने वाली महिला होनी चाहिए।

• पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होना जरूरी है।

• महिला की उम्र 25 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

• परिवार आर्थिक रूप से कमजोर या निम्न आय वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

अगर आप Annapurna Bhandar Yojana age limit और पात्रता शर्तें पूरी करती हैं तो जल्द से जल्द Annapurna bhandar yojana west bengal online apply करें। सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं (पोर्टल जल्द जारी होगा)।

Step 2: ‘Apply Online’ या ‘New Application’ विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से सत्यापन करें।

Step 4: आवेदन फॉर्म में अपनी और परिवार की जानकारी सही-सही भरें।

Step 5: सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6: अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें।

Provide Comments :


Advertisement :