Forgot password?    Sign UP
ICC Player of The Month March 2026 : बांग्लादेशी क्रिकेटर ‘नाहिद राणा’ को मिला सम्मान

ICC Player of The Month March 2026 : बांग्लादेशी क्रिकेटर ‘नाहिद राणा’ को मिला सम्मान


Advertisement :

2026-05-15 : हाल ही में, बांग्लादेशी क्रिकेटर नाहिद राणा (Nahid Rana) को अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month April 2026) घोषित किया गया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यहाँ इस इस युवा तेज गेंदबाज ने 4.46 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।

इसके अलावा महिला वर्ग की बात करें तो यह सम्मान दक्षिणी अफ्रीका की क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) को मिला है। लौरा को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि इन्होने पिछले दिनों न्यूजीलैंड और भारत की महिला टीमों के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के दौरान सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था। ध्यान रहे की वोल्वार्ड्ट ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। साल 2025 के अक्टूबर और दिसंबर में भी उन्होंने प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता था।

गोरतलब हो की इससे पहले भारतीय के क्रिकेटर "संजू सैमसन" को मार्च-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड न्यूजीलैंड की बेहतरीन क्रिकेटर "मेली केर" को मिला था।

Provide Comments :


Advertisement :