‘रूमेन रादेव’ बने बुल्गारिया के नए प्रधानमंत्री
2026-05-12 : हाल ही में, बुल्गारिया की संसद ने कार्यकारी सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव (Rumen Radev) को आधिकारिक तौर पर देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। आपको बता दे की इससे पहले 62 वर्षीय रादेव ने जनवरी 2026 में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस देश की नेशनल असेंबली में कुल 240 सदस्य होते हैं जिन्हें चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
About Bulgaria In Hindi-
◉ यह दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है।
◉ बुल्गारिया यूरोपीय संघ, नाटो और यूरोप परिषद का सदस्य है।
◉ बुल्गारिया की राजधानी "सोफिया" नामक शहर है।
◉ बुल्गारिया की मुद्रा बल्गेरियाई लेव (BGN) है।
◉ बुल्गारिया की सीमाएं - उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से और पूर्व में काला सागर से मिलती हैं।
◉ बुल्गारिया में एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिसमें थ्रेसियन, ग्रीक, रोमन और ओटोमन सभ्यताओं के प्रभाव हैं।