‘अशोक कुमार पंडा’ बने SAIL के नए चेयरमैन & प्रबंध निदेशक
2026-05-12 : हाल ही में, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने श्री अशोक कुमार पंडा (Ashok Kumar Panda) को नए चेयरमैन & प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले पंडा कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में काम कर रहे थे और इस दौरान लगभग 9 महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा। आपको बता दे की पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद 1992 में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। और उन्हें परिचालन, वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त है।
All About SAIL In Hindi-
◉ यह भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में से एक है।
◉ इसकी स्थापना 19 जनवरी, 1954 को हुई थी।
◉ SAIL का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
◉ यह पूर्णतः एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है।
◉ SAIL Ka Full Form- Steel Authority of India Limited.