Forgot password?    Sign UP
‘शशि शेखर वेम्पति’ बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए अध्यक्ष

‘शशि शेखर वेम्पति’ बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए अध्यक्ष


Advertisement :

2026-05-09 : हाल ही में, प्रसून जोशी के स्थान पर शशि शेखर वेम्पति (Shashi Shekhar Vempati) को आगामी तीन वर्षों के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की वेम्पति के पास मीडिया, प्रसारण और जन संचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। इस नियुक्ति से पहले वह वर्ष 2017 से 2022 तक प्रसार भारती के CEO रहे, जिसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), टेलीविज़न रेटिंग एजेंसी BARC, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में विभिन्न पदों पर काम किया।

About CBFC In Hindi-



● इस बोर्ड की स्थापना 15 जनवरी, 1951 को मुंबई में की गई।

● हालाँकि 1 जून, 1983 को इस निकाय का नाम बदलकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) कर दिया गया था।

● इसका मुख्यालय मुंबई में है तथा दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों में इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

● भारतीय लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखने में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) एक आधार स्तंभ की भूमिका निभाता है।

● CBFC Full Form - Central Board of Film Certification

Provide Comments :


Advertisement :