Forgot password?    Sign UP
Thomas Cup 2026 : फ्रांस को हराकर चीन बना विजेता

Thomas Cup 2026 : फ्रांस को हराकर चीन बना विजेता


Advertisement :

2026-05-09 : हाल ही में, थॉमस कप के 34वें संस्करण में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की पुरुष टीम ने फ्रांस को 3-1 से हराकर थॉमस कप 2026 (Thomas Cup 2026) का खिताब जीता है। आपको बता दे की इस बार चीन ने गोल्ड जीता, फ्रांस ने सिल्वर जीता, जबकि डेनमार्क और भारत ने सेमी-फ़ाइनल में हारने वाली टीमों के तौर पर ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए। केवल भारत की बात करें तो इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पुरुष टीम ने वर्ष 2022 में अपना पहला गोल्ड जीता था।

About Thomas Cup In Hindi-



◉ यह एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है।

◉ वर्तमान समय में इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेती है।

◉ पहली बार 1948-49 में थॉमस कप आयोजित किया गया था।

◉ पहले यह टूर्नामेंट हर 3 साल में होता था, लेकिन 1982 के बाद से इसे 2 साल में आयोजित किया जाता है।

◉ अब तक 6 देश ही इसके विजेता बन सके हैं जिनमे - इंडोनेशिया 14 बार, चीन 11 बार, मलेशिया 5 बार और डेनमार्क, जापान व भारत 1-1 बार शामिल हैं।

Provide Comments :


Advertisement :