Forgot password?    Sign UP
‘पूनम राउत’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

‘पूनम राउत’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास


Advertisement :

हाल ही में, भारतीय महिला टीम की 37 वर्षीय ताबड़तोड़ खिलाड़ी ‘पूनम राउत’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। आपको बता दे की पूनम ने भारत के लिए 2009 से 2021 के बीच 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले। और इन्होने अपने करियर में कुल 4 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। इसके अलावा इन्होने वनडे में 15 और टी20 में 4 अर्धशतक भी जड़े।

राउत ने अपने करियर में वर्ष 2009, 2010, 2012 और 2014 के कुल चार T20 विश्व कप खेले। भारत के लिए उनकाअंतिम मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के रूप में खेला गया था। लेकिन अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 2009 में डेब्यू करने वाली पूनम राउत ने अपने 17 साल के इंटरनेशनल करियर पर अब विराम लगा दिया है।

Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-17


Advertisement :