‘संकू’ बना लद्दाख का 8वां नया जिला
हाल ही में, लद्दाख में संकू (Sankoo) को आधिकारिक रूप से आठवां जिला बनाया गया है। इस नए जिले को बनाने का उद्देश्य प्रशासन को स्थानीय स्तर तक पहुंचाना और विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की उपलब्धता बेहतर करना है। इससे पहले भी अप्रैल - 2026 में लद्दाख के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी थी।
तब यहाँ कुल जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गयी थी। लेकिन अब संकू के जिले बनने से यहाँ कुल जिलों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। संकू के इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को जिले के गठन से पूरा किया गया है। क्योंकि यहाँ पर लोगों को सार्वजनिक सेवाएं पहुंचाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
About Ladakh In Hindi-
• यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) है।
• लद्दाख को “लैंड ऑफ पासेस” (ला-दर्रा, दख-भूमि) के रूप में भी जाना जाता है।
• लद्दाख तीन देशों (चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान) के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और दो भारतीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ घरेलू सीमा साझा करता है।
• लद्दाख का राज्य पशु - हिम तेंदुआ (Snow Leopard) है।
• लद्दाख का राज्य पक्षी - काली गर्दन वाली सारस (Black-necked Crane) है।
• लद्दाख का राजकीय वृक्ष - जुनिपरस सेमीग्लोबोसा है।
Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-17