Forgot password?    Sign UP
‘ढाल सिंह बिसेन’ बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

‘ढाल सिंह बिसेन’ बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल


Advertisement :

हाल ही में, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार श्री ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल पद की शपथ ली है। आपको बता दे की इन्होने यहाँ इस पद पर "जनरल गुरमीत सिंह" का स्थान लिया है। बिसेन वर्ष 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान वे राज्य सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। श्री बिसेन को मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव प्राप्त है। वे चार बार विधायक और सांसद भी रह चुके हैं।

About Uttarakhand State In Hindi-



यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित मुख्य बातें बता रहे है, जो आपके आगामी परीक्षाओं में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है:

◉ उत्तराखंड का राजकीय पुष्प - ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य)

◉ उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष - बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)

◉ उत्तराखंड का राजकीय पशु - कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)

◉ उत्तराखंड का राजकीय पक्षी - मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)

◉ उत्तराखंड का राजकीय खेल - फुटबाल

◉ उत्तराखंड का राजकीय गीत - उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन

◉ उत्तराखंड की राजकीय भाषा - प्रथम - हिंदी, दूसरी - संस्कृत (जनवरी 2010 से)

Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-19


Advertisement :