Forgot password?    Sign UP
पूर्व न्यायाधीश राजेश बिंदल बने NCLAT के नए चेयरमैन

पूर्व न्यायाधीश राजेश बिंदल बने NCLAT के नए चेयरमैन


Advertisement :

2026-11-09 : हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल को आगामी 5 वर्षों के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया चेयरमैन बनाया गया है। आपको बता दे की इन्होने इस पद पर योगेश खन्ना का स्थान लिया है जो फ़िलहाल एक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। NCLAT एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है।

श्री बिंदल सुप्रीम कोर्ट के जज रहे और 15 अप्रैल, 2026 को रिटायर हुए थे। वर्ष 2006 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज बने जस्टिस बिंदल ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (दिसंबर 2020), कलकत्ता हाईकोर्ट के जज (जनवरी 2021) और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (अप्रैल 2021) के रूप में भी काम किया है।

Provide Comments :


Advertisement :