ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर ‘ग्लेन मैक्सवेल’ ने अंतरराष्ट्रीय खेल से लिया सन्यास
2026-11-03 : हाल ही में, अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देने वाले ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर ‘ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)’ ने अंतरराष्ट्रीय खेल से सन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की वह एक आलराउंडर के रूप में खेला करते थे। अब तक वह ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेलने में कामयाब रहे थे। हालाँकि पिछले कुछ समय से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर ही चल रहे थे।
मैक्सवेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग से खेल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इन्होने साल 2012 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 149 वनडे मैचों में कुल 3990 रन बनाए, जिसमें 4 शानदार शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 130 मैचों में 2897 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।
Also Read - ‘ग्लेन मैक्सवेल’ बने वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
तथा टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इन्होने 7 मैच खेलकर 1 शतक की मदद से कुल 339 रन बनाए थे। वहीँ इन्होने अपनी गेंदबाजी से दमखम दिखाते हुए वनडे में 77 और टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट हासिल किए थे। हालाँकि अब मैक्सवेल ने कहा है की वह अभी भी प्रसिद्द लीग में अपना खेल दिखायेंगे।