Forgot password?    Sign UP
World Tsunami Awareness Day 2026 - Date, Theme, Importance & History

World Tsunami Awareness Day 2026 - Date, Theme, Importance & History


Advertisement :

2026-11-05 : हाल ही में, 05 नवम्बर के दिन को दुनियाभर में विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस विश्वभर में प्रतिवर्ष 05 नवंबर को प्राकृतिक आपदा सुनामी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है और ऐसी स्थिति से निपटने के बारे में बेहतर जानकारी दी जाती है। क्योंकि विश्व में ऐसे कई देश हैं जो हर साल सुनामी की मार झेलते हैं। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Be Tsunami Ready: Resilience starts with you" रखी गयी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2030 तक दुनिया की 50 फीसदी आबादी बाढ़, तूफान और सुनामी के संपर्क में आ सकती है। इस दिन लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाता है। सुनामी से निपटने के लिए लोगों को बुनियादी ढांचे, चेतावनी, और ट्रेनिंग दी जाती है। आपातकाल के वक्त लोगों को कैसे बचाया जाए। इन सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है।

गोरतलब हो की वर्ष 2004 में, विश्वभर में भयानक सुनामी का कहर देखा गया था जिसने भारत सहित 15 से अधिक देशों को प्रभावित किया था। एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अंतर्गत, इस दिन के महत्व को समझने के लिए वर्ष 1854 के उदाहरण को समझना बहुत आवश्यक है। जापान में रहने वाले वाकायामा 5 नवंबर को एक प्रान्त में आए उच्च तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी को लेकर काफी चिंतित थे। हालांकि उनके प्रयासों के वजह से कई व्यक्तियों का जीवन बचा था। यह सुनामी पूर्व चेतावनी का पहला दस्तावेज उदाहरण था। विशेषज्ञों ने उसी 5 नवंबर को सुनामी जागरूकता दिवस मनाने का फैसला किया है।

What Is Tsunami In Hindi-



इसे सरल शब्दों में समझें तो समुद्र में उठी कई मीटर ऊँची लहरों को सुनामी कहा जाता है। ये लहरें समुद्री इलाक़े में भूकंप के वजह से उठती हैं। सुनामी जापानी शब्द है जो वास्तव में दो शब्दों "सू" अर्थात "बंदरगाह" और "नामी" का मतलब "विनाशकारी लहरें" से मिलकर बना है यानि "ऐसी समुद्री लहरें जो अत्यंत व्यापक नुकसान करती हैं"।

अचानक सुनामी के आने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। इसके अलावा सुनामी की वजह से संपत्ति का भारी नुकसान होता है और कई इमारतों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है।

Provide Comments :


Advertisement :