‘मनीषा भानवाला’ बनी प्रथम भारतीय महिला विश्व कुश्ती चैंपियन
2026-11-04 : हाल ही में,कुश्ती में भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन बनते हुए मनीषा भानवाला ने 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। आपको बता दे की यहाँ इस बार 2026 के टूर्नामेंट में भारतीय प्रतिस्पर्धियों ने 61 किग्रा, 70 किग्रा, 86 किग्रा और 125 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणियों में भाग लिया था। जहाँ मनीषा ने फाइनल में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट्टे को 8-6 से हराकर सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का तमगा हासिल किया है।
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले अंशु मलिक विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं, जिन्होंने वर्ष 2021 में 57 किग्रा. में रजत पदक जीता था। इसके अलावा विनेश फोगाट और अंतिम पंघाल इससे पहले कांस्य पदक जीत चुकी थीं। मनीषा इससे पहले तीन सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी थीं, लेकिन कोई पदक नहीं जीत सकी थीं।
लेकिन 29 वर्षीय मनीषा भानवाला ने हार नही मानी और इस टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गईं।