सुधाकर दलेला बने नेपाल में भारत के नए राजदूत
2026-11-05 : हाल ही में, 1993 बैच के IFS अधिकारी श्री सुधाकर दलेला पड़ोसी देश नेपाल में भारत के नए राजदूत बने है। आपको बता दे की दलेला ने यहाँ इस पद पर "नवीन श्रीवास्तव" का स्थान लिया है। श्री सुधाकर के पास पड़ोसी देशों से जुड़े मामलों का अनुभव है। क्योंकि इन्होने इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।
About Nepal In Hindi-
◉ यह एक एशियाई देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 147516 वर्ग किलोमीटर है।
◉ नेपाल की राजधानी - काठमाण्डू है।
◉ नेपाल देश की मुद्रा - नेपाली रुपया है।
◉ इस देश की सीमाएं दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत से और उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत से लगती है।
◉ नेपाल भारत के पांच राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
◉ नेपाल दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जो किसी भी देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा।
◉ इस देश का सबसे ऊँचा पर्वत Mount Everest है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है, और यह विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है।