Rashtriya Ekta Diwas 2026 - Naxal Mukt Bharat
2026-10-30 : हाल ही में, 31 अक्तूबर के दिन पुरे भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ध्यान दे की वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी दिवस या राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती है। इस बार इस दिवस की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गयी है. इस थीम के माध्यम से देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में सुरक्षा बलों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
Short Biography Of Sardar Vallabhbhai Patel In Hindi-
◉ सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था।
◉ भारत की आजादी के बाद पटेल पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री (India’s first home minister) बने थे।
◉ पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था।
◉ सरदार पटेल जी का निधन 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था।
◉ उन्हें साल 1991 में सरदार पटेल को मरणोपरान्त "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था।