International Girl Child Day 2026 - Date, Theme & Importance
2026-10-12 : हाल ही में, 11 अक्टूबर के दिन दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दें की इस दिवस को प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को परिवार, समाज और देश के लिए बालिकाओं के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "End child marriage and investing in girls’ rights!" रखी गयी है।
ध्यान रहे की इस बार 14वां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। इस दिवस को बढ़ावा देने हेतु इस दिन अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किये जाते हैं। इस आयोजन के तहत लड़कियों की शिक्षा, उनके कानूनी अधिकार, पोषण, चिकित्सा देखभाल के प्रति उन्हें जागरूक किया जाता है।