Forgot password?    Sign UP
दुनियाभर में World Cotton Day 2026 मनाया गया

दुनियाभर में World Cotton Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-10-10 : हाल ही में, 07 अक्तूबर के दिन दुनियाभर में विश्व कपास दिवस (World Cotton Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 07 अक्टूबर को कपास के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है, क्योंकि कपास कपड़ा उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा कई लोगों को रोज़गार भी मिलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग एक टन कपास 5 या 6 लोगों को सालभर का रोजगार प्रदान करता है।

इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Cotton for Good: Building Prosperity Through Trade, Transformation and Partnership" रखी गयी है। ध्यान दे की विश्व कपास दिवस की पहल वर्ष 2019 में हुई थी, जब उप-सहारा अफ्रीका में चार कपास उत्पादकों- बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली जिन्हें कॉटन फोर के नाम से जाना जाता है, ने 7 अक्टूबर को विश्व व्यापार संगठन को विश्व कपास दिवस समारोह का प्रस्ताव दिया।

About Cotton In Hindi-



◉ कपास (Cotton Bags) एक शुष्क-प्रतिरोधी फसल है।

◉ यह शुष्क जलवायु हेतु आदर्श है।

◉ यह विश्व की कृषि योग्य भूमि का मात्र 2.1% हिस्सा है और फिर भी यह विश्व के 27 प्रतिशत वस्त्रों की आवश्यकता को पूरा करती है।

◉ कपड़ा तथा परिधान में उपयोग किए जाने वाले इसके फाइबर के अतिरिक्त, खाद्य उत्पाद भी कपास (Cotton Mattress) से प्राप्त होते हैं।

Provide Comments :


Advertisement :