Forgot password?    Sign UP
Ramanujan Prize 2026 : ‘महेश काकड़े’ को मिला

Ramanujan Prize 2026 : ‘महेश काकड़े’ को मिला


Advertisement :

2026-10-08 : हाल ही में, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के प्रोफेसर महेश काकड़े को बीजगणितीय संख्या सिद्धांत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2026 का रामानुजन पुरस्कार (Ramanujan Prize 2026) दिया गया है। यह पुरस्कार इन्हें "अलजेब्रिक नंबर थ्योरी" के लिए मिला है। इससे पहले भी काकड़े को वर्ष 2022 में गणितीय विज्ञान (मैथमैटिकल साइंसेज) में इन्फोसिस पुरस्कार मिला और उन्हें अपने शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।

About Ramanujan Prize In Hindi-



• रामानुजन पुरस्कार हर साल एक प्रख्यात गणितज्ञ को दिया जाता है, जिनकी उम्र पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के 31 दिसंबर को 45 वर्ष से कम हो और जिन्होंने विकासशील देशों में उत्कृष्ट शोध कार्य किया है।

• इस पुरस्कार के साथ $10,000 (USD) की नकद राशि दी जाती है।

• पहली बार वर्ष 2005 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

• भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और गणितीय संघ (आईएमयू) के साथ अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (आईसीटीपी) द्वारा यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

Provide Comments :


Advertisement :