World Habitat Day 2026 - Adequate Housing for All
2026-10-08 : हाल ही में, 05 अक्टूबर के दिन दुनियाभर में विश्व आवास दिवस (World Habitat Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सतत विकास के बारे में लोगों को जागरुक करना होता है। इस बार की थीम - “Adequate Housing for All यानी- सभी के लिए पर्याप्त आवास” रखी गयी है।
ध्यान दे की संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 1985 को आवास दिवस मनाने की घोषणा की गई। उसके बाद 1986 में पहली बार प्रस्ताव पास कर वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाने की शुरुआत की गई। इसे पहली बार 1986 में नैरोबी, केन्या में मनाया गया। इस दिवस पर हर बार संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कार्यक्रम, गतिविधियां, सतत विकास के लिए विचार-मंथन और उपाय सुझाए जाते हैं।