‘माइकल क्रेमर’ बने विश्व बैंक के नए मुख्य अर्थशास्त्री
2026-09-21 : हाल ही में, विश्व बैंक समूह ने नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल क्रेमर को अपना नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। आपको बता दे की इन्होने इस पद पर भारतीय मूल के "इंदरमीत गिल" का स्थान लिया है। ध्यान रहे की हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी पास क्रेमर को वर्ष 2019 के आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
About World Bank In Hindi-
◉ विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है।
◉ इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है।
◉ विश्व बैंक समूह पांच अन्तरराष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदश्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है।
◉ इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ में है।
◉ विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना एक साथ 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी।
◉ उस समय इसका उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध और विश्ववयापी आर्थिक मंदी से जूझ रहे देशों में आई आर्थिक मंदी से निपटना था।
◉ भारत को सबसे पहली बार विश्व बैंक द्वारा वर्ष 1948 में 64 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया गया था।