‘धीरज बोम्मदेवरा’ बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी
2026-09-18 : हाल ही में, मेक्सिको के साल्टिलो में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2026 में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व खिताब जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बने है। इस फाइनल मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
पिछले वर्ष से धीरज का प्रदर्शन बेहद खास रहा है। क्योंकि इससे पहले धीरज ने वर्ष 2025 एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2026 में एंटाल्या में आयोजित विश्व कप के तीसरे चरण में उन्होंने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही ध्यान रहे की धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं। उनसे पहले डोला बनर्जी ने वर्ष 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट का खिताब जीता था।