Forgot password?    Sign UP
Engineer’s Day 2026 : Smart engineering for a sustainable future through innovation and digitalization

Engineer’s Day 2026 : Smart engineering for a sustainable future through innovation and digitalization


Advertisement :

2026-09-14 : हाल ही में, 15 सितम्बर के दिन पुरे भारत में ‘डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (Dr Mokshagundam Visvesvaraya)’ के जन्मदिवस पर Engineer’s Day 2026 मनाया गया है। यह दिवस खास तौर पर देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिन हमें उन इंजीनियरों की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो हमारी दुनिया को आकार देते हैं, अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स को प्रेरित करते हैं, और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं।

इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Smart engineering for a sustainable future through innovation and digitalization" रखी गयी है।

About Dr Mokshagundam Visvesvaraya In Hindi-



◉ एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के कोलार जिले स्थित चिक्काबल्लापुर तालुक में एक तेलुगु परिवार में हुआ था।

◉ उनके पिता श्रीनिवास शास्त्री संस्कृत के विद्वान और आयुर्वेद चिकित्सक थे।

◉ विश्वेश्वरैया को साल 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

◉ 101 वर्ष की दीर्घायु में 14 अप्रैल 1962 को उनका निधन हो गया था।

◉ उन्होंने बेंगलुरु के सेंट्रल कॉलेज में एडमिशन लिया।

◉ विश्वेश्वरैया ने 1881 में बीए की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया।

◉ इसके बाद मैसूर सरकार की मदद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पुणे के साइंस कॉलेज में दाखिला लिया।

◉ 1883 की एलसीई व एफसीई की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी उपलब्धि के चलते महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें नासिक में सहायक इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया।

◉ उन्हें साल 1955 में "भारत रत्न (Bharat Ratna)" की उपाधि से नवाजा गया था।

Provide Comments :


Advertisement :