‘नव्या शेखावत’ बनी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात आर्मी की पहली महिला ADC
2026-09-12 : हाल ही में, भारतीय सेना की एक और बहादुर बेटी मेजर नव्या शेखावत (Navya Shekhawat) को राष्ट्रपति की Aide-De-Camp (ADC) नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर है। वर्ष 2021 में आर्मी सर्विस कॉर्प्स में कमीशन हुईं शेखावत ने सीडीएस के जरिए सेना में प्रवेश किया था।
वैसे ध्यान रहे की इससे पहले प्रथम महिला अधिकारी का रिकॉर्ड नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर "यशस्वी सोलंकी" के नाम है। जो वर्ष 2025 में राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी बनी थीं। चूँकि राष्ट्रपति के पांच एडीसी होते हैं। तीन सेना से, एक नौसेना से और एक वायु सेना से। इसलिए पहली बार भारतीय आर्मी से कोई महिला अधिकारी इस पद के लिए चुनी गयी है।
राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में ADC की जिम्मेदारी मिलना किसी भी सैन्य अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति होती है। इसलिए राजस्थान की रहने वाली मेजर नव्या शेखावत की यह नियुक्ति बेटियों के लिए गौरव के पल से कम नही है।