दुनियाभर में World Physiotherapy Day 2026 मनाया गया
2026-09-08 : हाल ही में, 08 सितम्बर के दिन दुनियाभर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physiotherapy Day 2026) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 08 सितम्बर को शरीर की कसरत को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है, क्योंकि एक्सरसाइज की तरह ही शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फिजियोथरेपी की जरूरत होती है।
कई बार कुछ बीमारियों या फिर शरीर के दर्द को कम करने के लिए भी डॉक्टर फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह देते हैं। कमर दर्द, पीठ दर्द और पैरों में दर्द की लिए सबसे पहले फिजियोथेरेपी की सलाह दी जाती है। इस दिवस के इतिहास की बात करें तो वर्ष 1996 में 8 सितंबर की तारीख को World Physiotherapy Day के रूप में चुना गया था। ध्यान रहे की विश्व फिजियोथेरेपी की स्थापना भी इसी दिन 1951 में हुई थी।
फिजियोथेरेपी के फायदे-
फिजियोथेरेपी एक हेल्थकेयर ट्रीटमेंट है जो एक्सरसाइज, मैनुअल थेरेपी और एजुकेशन के जरिए मूवमेंट और फंक्शन को ठीक करने पर फोकस करता है, निम्नलिखित बिन्दुओं के माध्यम से आप फिजियोथेरेपी के फायदे समझें:
• बिना दवा के दर्द से राहत
• बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी और ताकत
• चोटों से जल्दी रिकवरी
• बेहतर पोस्चर और मोबिलिटी