Forgot password?    Sign UP
‘जार्जिया मेलोनी’ बनीं इटली में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाली प्रधानमंत्री

‘जार्जिया मेलोनी’ बनीं इटली में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाली प्रधानमंत्री


Advertisement :

2026-09-04 : हाल ही में, जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनी है। आपको बता दे की उनकी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं और बेनिटो मुसोलिनी की तानाशाही के बाद इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है। ध्यान रहे की वर्ष 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है।

About Giorgia Meloni-



◉ इनका जन्म 15 जनवरी 1977 को इटली के रोम में हुआ था।

◉ वह राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार रह चुकी हैं।

◉ महज 15 साल की उम्र में, मेलोनी इटली में आतंक के खिलाफ एक स्टैंड लेने के लिए नव-फासीवादी इतालवी सोशल मूवमेंट पार्टी की एक युवा शाखा में शामिल हो गई थीं।

◉ इसके बाद मेलोनी ने इटली में ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की स्थापना की, और उन्होंने 2014 से पार्टी का नेतृत्व किया है।

◉ जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा, मेलोनी ने अपना पूरा करियर संसद सदस्य और पार्टी अधिकारी के रूप में बिताया।

◉ वर्तमान समय में वो पालिटिकल पार्टी ब्रदर्स आफ इटली (Brothers of Italy) की अध्‍यक्ष हैं।

About Italy In Hindi-



◉ इटली का कुल क्षेत्रफल 301,338 वर्ग कि.मी. (116,347 वर्ग मील) है।

◉ रोम इटली की राजधानी है और साथ ही ये सबसे बड़ा शहर है।

◉ इस देश की मुद्रा "यूरो" है।

◉ इटली 19 क्षेत्रों तथा 92 प्रांतों में बँटा हुआ है।

◉ इटली की आधिकारिक भाषा इतालवी है।

Provide Comments :


Advertisement :