‘जॉर्ज कोवूर’ बने पारले बिस्किट्स के प्रथम CEO
2026-09-02 : हाल ही में, पारले-जी, मोनाको, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे उत्पाद बनाने वाली पारले बिस्कुट ने जॉर्ज कोवूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। आपको बता दे की इससे पहले कूवर ने पेप्सिको में 30+ वर्षों से समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं थी।
इस कम्पनी की शुरुआत 1929 में मोहनलाल दयाल ने मुंबई में कैंडी बनाने के लिए ‘हाउस ऑफ पार्ले’ के नाम से रखी थी। 97 वर्ष पहले शुरू हुई यह कम्पनी वर्तमान समय में पारले प्रोडक्ट्स 21 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट बेचती हैं और देश में इसकी सवा सौ से ज्यादा फैक्टरियां हैं। पारले प्रोडक्ट्स सिर्फ पारले-जी तक सीमित नहीं है।
आज यह कंपनी बिस्किट के अलावा चॉकलेट, टॉफी, केक, रस्क, स्नैक्स और आटा भी बेचती है। पारले-जी बिक्री की मात्रा के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांड्स में शामिल है।