Forgot password?    Sign UP
भारतीय क्रिकेटर ‘कर्ण शर्मा’ ने अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट से लिया सन्यास

भारतीय क्रिकेटर ‘कर्ण शर्मा’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास


Advertisement :

2026-08-29 : हाल ही में, भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक T20I खेल चुके 38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। कर्ण ने भारत के 2007-08 घरेलू सीज़न के दौरान प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और T20 में डेब्यू किया था। इसके बाद वर्ष 2012-13 सीजन में तीन रणजी मैचों में 21 विकेट लेने के बाद उन्हें BCCI का बेस्ट अंडर-25 क्रिकेटर अवॉर्ड मिला था।

हालाँकि आईपीएल क्रिकेट में इन्होने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत इन्हें कई टीमों ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था। वह लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के साथ IPL खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रॉफी जीती।

Provide Comments :


Advertisement :