National Space Day 2026 - 23rd अगस्त को मनाया गया
2026-08-22 : हाल ही में, 23 अगस्त के दिन पुरे भारत में हर्षोल्लास से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की इस दिवस को 23 तारीख के दिन इसलिए मानते है क्योंकि इसी दिन ISRO के चंद्रयान-3 मिशन को साउथ पोल पर लैंडिंग में मिली सफलता हासिल हुई थी। और इस उपलब्धी के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Towards Viksit Bharat - Innovating, Collaborating and Inspiring to Global Space Leadership" रखी गयी है।
14 जुलाई 2023 को ISRO द्वारा लांच किए गए Chandrayaan-3 मिशन को 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग में सफलता मिलने के बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुँचने वाला पहला दुनिया का पहला देश बना था। इस प्रकार सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर चंद्रयान-3 ने अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा पूरी की थी।
इस मिशन के बाद कुल मिलाकर भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बना था। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस यह कारनामा कर चुके थे। लेकिन अभी तक कोई भी देश चंद्रमा के साउथ पोल पर कोई भी सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल नहीं हुआ था।