‘लक्ष्मणन मय्यप्पन’ बने अब तक के सबसे युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट
2026-08-21 : हाल ही में, दुबई में रहने वाले लक्ष्मणन मय्यप्पन (Lakshmanan Meyyappan) को मात्र 16 साल और 141 दिन की उम्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ‘दुनिया का सबसे कम उम्र का पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट’ घोषित किया है। आपको बता दें की महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ACCA की पढ़ाई शुरू की और लगभग 1 साल में इसे पूरा कर लिया। और वर्तमान समय में वह दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम भी कर रहे हैं।
उनका ये सफर कोरोना के दौरान शुरू हुआ था। तब उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी और केवल 15 साल के थे। तब ही लक्ष्मणन ने ACCA की पढ़ाई शुरू की और करीब 1 साल में इसे पूरा कर लिया। फिलहाल वह फाइनेंस में एमएससी कर रहे हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट कौन होता है?
चार्टर्ड अकाउंटेंट (ca full form) एक पेशेवर लेखाकार होता है जो वित्तीय विवरणों का ऑडिट करने, कर रिटर्न दाखिल करने और वित्तीय सलाह देने जैसे विभिन्न कार्य करता है। वे व्यवसायों और संगठनों को वित्तीय नियमों और विनियमों का पालन करने में मदद करते हैं और वित्तीय जोखिमों का प्रबंधन करने में भी सहायता करते हैं।