‘टेवोल्डे गेब्रेमारियम’ बने एयर इंडिया के नए MD & CEO
2026-08-06 : हाल ही में, एयर इंडिया ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए टेवोल्डे गेब्रेमारियम (Tewolde Gebremariam) को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। गेब्रेमारियम लंबे समय से एविएशन इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनका लंबा अनुभव एयर इंडिया के काफी काम आने वाला है। उनकी नियुक्ति के साथ एयर इंडिया को भी उम्मीद बढ़ गई है कि कंपनी के कामकाज और विकास को नई दिशा मिलेगी। टेवोल्डे को एयरलाइन के संचालन, विस्तार और बेहतर ग्राहक सेवा के क्षेत्र में काफी अनुभव है।
ध्यान रहे की इससे पहले केंद्र सरकार ने अक्टूबर-2021 में एयर इंडिया की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए टाटा समूह की 18,000 करोड़ रुपए की बोली स्वीकार की थी। टाटा समूह द्वारा खरीदे जाने के बाद से एअर इंडिया लगातार घाटे और अन्य दिक्कतों का सामना कर रही है। फ़िलहाल एअर इंडिया ने अपना घाटा और खर्च कम करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।