‘तेजपाल सिंह’ बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख
2026-08-03 : हाल ही में, एयर मार्शल तेजपाल सिंह भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख (Deputy Chief of the Air Staff) बने है। और इन्होने यहाँ इस पद पर "एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती" की जगह ली है। जो की जुलाई महीने की आखिर में सेवानिवृत्त हुए थे। आपको बता दे की सिंह के पास 3,500+ घंटे से ज्यादा लड़ाकू विमानों की उड़ान का अनुभव है। और इन्होने जून 1990 में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन लिया था।
भारतीय वायुसेना में तेजपाल सिंह के बहतरीन योगदान हेतु अब तक इन्हें - वर्ष 2011 में वायु सेना मेडल और वर्ष 2021 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चूका है। ध्यान रहे की सिंह वर्ष 2018 में एयर कमांडर के पद अपॉइंट हुए थे और फरवरी 2023 में एयर वाइस मार्शल बने थे।
All About IAF In Hindi-
◉ भारतीय सेना दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना की सूची में भी गिनी जाती है।
◉ भारतीय क्षेत्रों को सभी जोखिमों से बचाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करना इसकी जिम्मेदारी है।
◉ समय बीतने के साथ साथ भारतीय वायुसेना ने अपने आपको को बहुत मजबूत बनाया है।
◉ भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’।
◉ भारतीय वायुसेना को आजादी से पहले Royal Indian Airforce के नाम से जाना जाता था।
◉ वर्ष 1950 के बाद इसमें से रॉयल शब्द हटाकर इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया था।
◉ देश की स्वतंत्रता के बाद "सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट" को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था।