‘प्रह्लाद जोशी’ बने नए केन्द्रीय शिक्षामंत्री
2026-07-27 : हाल ही में, हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने श्री प्रह्लाद जोशी को नया केन्द्रीय शिक्षामंत्री बनाया है। ध्यान रहे की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को ये पद सौंपा गया है। क्योंकि NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी और उनके साथ देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आए स्टूडेंट्स पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।
वर्ष 2004 में पहली बार प्रह्लाद कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। 3 बार सांसद रहे प्रह्लाद जोशी साल 2019 में चौथी बार सांसद बने और केंद्र सरकार में संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री नियुक्त हुए थे।
जोशी की शेक्षणिक योग्यता के बारें में जिक्र करें तो इन्होने अपनी प्राथमिक शिक्षा रेलवे स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए न्यू इंग्लिश स्कूल में दाखिला लिया था। इसके बाद इन्होने हुबली स्थित श्री कदाससिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।