Forgot password?    Sign UP
India’s first immersive language museum - कोलकाता में खुला

India’s first immersive language museum - कोलकाता में खुला


Advertisement :

2026-07-21 : हाल ही में, देश का प्रथम इमर्सिव भाषा संग्रहालय (India’s first immersive language museum) "शब्दलोक" कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में स्थापित किया गया है। सरकार का मानना है की, यह संग्रहालय आधुनिक तकनीक और डिजिटल अनुभवों के माध्यम से भारत की विविध भाषाओं, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास करेगा।

उम्मीद है की, यह संग्रहालय शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसमें करीब 380 भाषाओं को प्रदर्शनों, कलाकृतियों और तकनीक-आधारित प्रस्तुतियों के जरिए दिखाया गया है। और इनमें 2011 की जनगणना में दर्ज 121 भाषाएं भी शामिल हैं।

बरहाल केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में नेशनल लाइब्रेरी द्वारा विकसित यह भारत का पहला भाषा संग्रहालय है, जिसे "शब्दलोक" के नाम से जाना जाएगा। इस संग्रहालय में नौ दीर्घाएं हैं जो भाषाओं के इतिहास के विभिन्न पहलुओं और भारतीय सभ्यता व संस्कृति पर उनके प्रभाव को दर्शाती हैं।

Provide Comments :


Advertisement :