Forgot password?    Sign UP
BWF Japan Open 2026 - पीवी सिंधु टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन खिलाड़ी बनी

BWF Japan Open 2026 - पीवी सिंधु टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन खिलाड़ी बनी


Advertisement :

2026-07-20 : हाल ही में, भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (BWF Japan Open 2026) जीता है। आपको बता दे की सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन खिलाड़ी बनी हैं। सिंधु ने यहाँ इस फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया है। Japan Open बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है।

सिंधु का वर्ष 2019 में विश्व चैम्पियन बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब भी है। क्योंकि इससे पहले इस टूर्नामेंट के किसी भी वर्ग में भारतीय खिलाड़ी ने खिताब नहीं जीता था। सिंधु ने इस जीत से दमदार वापसी का संकेत दिया है।

आखिरी बार उन्होंने 2022 में सिंगापुर ओपन (सुपर 500) का खिताब जीता था। उसके बाद बड़े टूर्नामेंटों में सफलता नहीं मिल पाई थी। हालाँकि सिंधु को कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड और कुछ छोटे टाइटल जरूर मिले, लेकिन सुपर 750 जैसे बड़े खिताब की राह काफी लंबी हो गई थी।

Provide Comments :


Advertisement :