Forgot password?    Sign UP
India’s first government-driven AI University - कर्नाटक में खुलेगी

India’s first government-driven AI University - कर्नाटक में खुलेगी


Advertisement :

2026-07-14 : हाल ही में, हुई घोषणा के मुताबिक कर्नाटक में भारत की पहली सरकारी एआई यूनिवर्सिटी (India’s first government-driven AI University) स्थापित की जाएगी। और इसके साथ ही AI रिसर्च, स्टार्टअप्स और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक AI हब भी बनाया जाएगा। ओवरआल देखें तो AI के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने की दिशा में कर्नाटक सरकार ने यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

क्योंकि आज के दौर में तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्वचालन की मांग को देखते हुए एआई आधारित शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। राज्य कि सरकार का उद्देश्य AI सिर्फ नई तकनीक तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाना है।

इसलिए कर्नाटक राज्य सरकार स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, प्रशासन और सार्वजनिक सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है। तभी अब राज्य सरकार स्टार्टअप्स, कंपनियों और अन्य संस्थाओं द्वारा एआई में अनुसंधान और विकास के लिए एक इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में एआई हब स्थापित करेगी।

Provide Comments :


Advertisement :