Wimbledon 2026 : ‘जानिक सिनर’ ने फिर से जीता पुरुष एकल का ख़िताब
2026-07-13 : हाल ही में, इटली के "जानिक सिनर" और चेक गणराज्य की "लिंडा नोस्कोवा" ने Wimbledon 2026 टेनिस चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता है। आपको बता दे की सिनर पिछले वर्ष भी पुरुष एकल का ख़िताब जीते थे। यहाँ इन्होने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा नोस्कोवा ने अपने ही देश की करोलिना मुचोवा को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता है।
Wimbledon 2026 Winners List-
◉ पुरुष एकल - जानिक सिनर (इटली)
◉ महिला एकल - लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
◉ पुरुष युगल - हेनरी पैटन & हैरी हेलियोवारा
◉ महिला युगल - गुओ हान्यू & क्रिस्टीना म्लादेनोविक
◉ मिश्रित युगल - जेलेना ओस्टापेंको & मार्सेलो अरेवालो
About Wimbledon Champions In Hindi-
◉ विंबलडन दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
◉ वर्ष 1877 के बाद से यह प्रतियोगिता विम्बलडन के लन्दन उपनगर में ऑल इंग्लैण्ड क्लब में आयोजित की जाती रही है।
◉ प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता जून महीने के अंत में और जुलाई के प्रारंभ में दो सप्ताहों से अधिक समय के लिए खेली जाती है।
◉ रोजर फेडरर ने सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया है।