Latest Grandmaster of India : ‘हर्षवर्धन जीबी’ बने अब तक के 97वें
2026-07-01 : हाल ही में, चेन्नई में आयोजित एक टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम नॉर्म हासिल करने के बाद हर्षवर्धन जीबी (Harshavardhan G. B.) अब तक के भारत के 97वें ग्रैंडमास्टर (Latest Grandmaster of India) बन गए हैं। आपको बता दे की इन्होने चेन्नई में आयोजित द्वितीय चोला चेस जीएम नॉर्म राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया है। और इस पूरे टूर्नामेंट में वह अपराजित रहे और 9 में से 6.5 अंक बनाकर न केवल अंतिम जीएम नॉर्म हासिल किया, बल्कि अपनी लाइव रेटिंग भी 2500 के पार पहुंचा दी।
ध्यान रहे की एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर (grandmaster of india) बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ELO अंक को पार करना होता है। ज्ञात हो की "विश्वनाथन आनंद" भारत के पहले ग्रैंडमास्टर (first grandmaster of india) बने थे जिन्होंने वर्ष 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।