‘दीप्ति शर्मा’ बनी महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज
2026-06-30 : हाल ही में, भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) इतिहास रचते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं है। यह कारनामा इन्होने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के Group-A मैच के दौरान किया है। जहाँ दीप्ति ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बेथ मूनी को आउट करके अपने इंटरनेशनल करियर का 356वां विकेट हासिल किया है।
ध्यान रहे की इससे पहले यह रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम था। इस प्रकार दीप्ति ने झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया, जिन्होंने 284 इंटरनेशनल मैचों में 355 विकेट लेने के बाद संन्यास लिया था। दीप्ति के अब तक के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो इन्होने छह टेस्ट मैचों में 22 विकेट, 124 वनडे मैचों में 166 विकेट और 148 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 168 विकेट अपने नाम किए हैं।