Latest Grandmaster of India : ‘एथन वाज’ बने अब तक के 96वें
2026-06-29 : हाल ही में, महज 14 वर्षीय गोवा के एथन वाज भारत के 96वें ग्रैंडमास्टर बने है। आपको बता दे की इन्होने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में आयोजित ग्रैंडमास्टर मिक्स टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया है। भारत के अलावा गोवा की बात करें तो यह अब तक के दुसरे ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी है। इससे पहले "लियोन मेंडोंका" गोवा के प्रथम ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी थे।
ध्यान रहे की एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर (grandmaster of india) बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ELO अंक को पार करना होता है। ज्ञात हो की "विश्वनाथन आनंद" भारत के पहले ग्रैंडमास्टर (first grandmaster of india) बने थे जिन्होंने वर्ष 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।