Priyadarshini Yojana : केरल सरकार ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने के लिए शुरू की
2026-06-11 : हाल ही में, केरल राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली ‘प्रियदर्शिनी योजना (Priyadarshini Yojana)’ शुरू की है। आपको बता दे की इस योजना का लाभ महिला और ट्रांसजेंडर दोनों को मिलेगा। सबसे ख़ास बात यह है की, इस योजना के लिए कोई पात्रता मानदंड नहीं होगा। इसके अलावा इसमें उम्र या आय के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
About Kerala State In Hindi-
◉ इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है।
◉ यह मालाबार समुद्री सीमा पर स्थित दक्षिण भारतीय राज्य है।
◉ केरल क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से भारत का 13वां बड़ा राज्य है।
◉ केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम (पुराना नाम त्रिवेन्द्रम) है।
◉ इस राज्य की साक्षरता दर और शिक्षा का स्तर भारत में सबसे अधिक है।
◉ केरल का राजकीय वृक्ष - नारियल
◉ केरल का राजकीय फूल - अमलतास (Cassia Fistula)
◉ केरल का राजकीय फल - कटहल (Jackfruit)
◉ केरल का राजकीय पशु - भारतीय हाथी
◉ केरल का राजकीय पक्षी - धनेश (Great Hornbill)