India’s first Model Border Village : Chumur
2026-06-04 : हाल ही में, पूर्वी लद्दाख का चुमुर गांव भारत-चीन सीमा के निकट देश के पहले मॉडल सीमा गांव (India’s first Model Border Village) के रूप में विकसित हुआ है। आपको बता दे की यह गाँव समुन्द्र तल से 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस गाँव को इस रूप में विकसित करने का मुख्य उद्देश्य - ऊंची-ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में आत्मनिर्भर, जलवायु-अनुकूल, पर्यटन-सक्षम और आर्थिक रूप से समृद्ध सीमा गांव बनाना है।
वर्तमान समय में इस गाँव में 24 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल आबादी 91 लोग है। और ये सभी लोग पश्मीना ऊन के लिए बकरियां पालने और उसके उत्पादन के काम में लगे हुए हैं। इस योजना के तहत बनने वाले हर घर में एक अतिरिक्त कमरा विशेष रूप से बनाया जाएगा। इस कमरे का इस्तेमाल पर्यटकों के रुकने के रूप में किया जा सकेगा। जिससे यहाँ की आमदनी भी बढ़ेगी और गाँव का बेहतर विकास भी हो पाएगा।