Scripps National Spelling Bee 2026 : भारतीय मूल के ‘श्रेय पारीख’ ने जीती प्रतियोगिता
2026-06-02 : हाल ही में, अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित Scripps National Spelling Bee 2026 प्रतियोगिता में भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र श्रेय पारिख ने प्रतियोगिता जीती है। आपको बता दे की इस फाइनल मुकाबले में श्रेय पारिख का सामना न्यू जर्सी के 12 वर्षीय ईशान गुप्ता से हुआ था। इससे पहले भी पारिख ने वर्ष 2024 में इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 2022 में उनका स्थान 89वां रहा था। लेकिन इस बार इन्होने प्रथम आकर अपने हुनर का परिचय दिया है।
पारीख ने इस बार 90 सेकंड में 35 में से 32 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई। जहाँ इन्होने 2024 में ब्रुहत सोमा द्वारा बनाए गए पिछले स्पेलिंग प्रतियोगिता के रिकार्ड को भी तोड़ दिया, जिन्होंने 30 में से 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई थी।
About Spelling Bee Competition In Hindi-
◉ यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें प्रतियोगियों का यह परीक्षण लिया जाता है कि वे 90 सेकंड के अंदर कितने शब्दों का सही-सही उच्चारण कर सकते हैं।
◉ इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के विजेता को 50,000 डॉलर तथा दुसरे स्थान के विजेता को 25,000 डॉलर मिलता है।