‘डीके शिवकुमार’ बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री
2026-05-28 : हाल ही में, वर्ष 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री का पूरा पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा करने वाला व 20 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे करने वाले सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आपको बता दे की शिवकुमार ने 18 साल की उम्र में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से राजनीति शुरू की थी। वह वर्ष 1981 से 1983 के बीच वह बेंगलुरु जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे। बाद में वह युवा कांग्रेस से जुड़े और कर्नाटक इकाई के महासचिव बने।
About Karnataka State In Hindi-
• यह दक्षिण-पश्चिम भारत का एक राज्य है,जिसकी राजधानी बेंगलुरु शहर है।
• इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था।
• इससे पहले इसे "मैसूर" के नाम से जाना जाता था।
• कर्नाटक भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है।
• वर्तमान समय तक कर्नाटक में कुल 31 जिले शामिल हैं।
• कर्नाटक की सीमाएं - पश्चिम में अरब सागर, उत्तर-पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम में केरल से लगती है।
• राजकीय पशु: एशियाई हाथी (Indian Elephant)
• राजकीय पक्षी: इंडियन रोलर (Indian Roller)
• राजकीय वृक्ष: भारतीय चंदन (Sandalwood)
• राजकीय फूल: कमल (Lotus)