Forgot password?    Sign UP
‘नीलम मीणा’ बनीं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी

‘नीलम मीणा’ बनीं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी


Advertisement :

2026-05-26 : हाल ही में, 1998 बैच की आईएएस अधिकारी ‘नीलम मीणा’ को पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की नीलम ने यहाँ इस पद पर "मनोज कुमार अग्रवाल" का स्थान लिया है। इस नियुक्ति से पहले नीलम उपभोक्ता मामलों के विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थी। इससे पहले वह प्रधान सचिव के अलावा निदेशक, सचिव, उपाध्यक्ष, निजी सचिव, जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट जैसे अहम पद भी संभाल चुकी हैं।

About West Bengal State In Hindi-



⬤ यह भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख राज्य है, जिसकी राजधानी कोलकाता शहर है।

⬤ बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 88,752 वर्ग मीटर है।

⬤ पश्चिम बंगाल की सीमाएँ झारखंड, बिहार, ओडिशा, सिक्किम और असम से लगती हैं।

⬤ पश्चिम बंगाल राज्य बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ भी साझा करता है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य पशु - फिशिंग कैट है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य पक्षी - श्वेतकंठ किंगफिशर है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य वृक्ष - छितवन या चेटियन है।

⬤ पश्चिम बंगाल का राज्य फूल - हरसिंगार या पारिजात है।

⬤ पश्चिम बंगाल की राज्य मछली - इलिश है।

Provide Comments :


Advertisement :