International Tea Day 2026 : Fostering Growth and Inclusion
2026-05-21 : हाल ही में, 21 मई के दिन दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 21 मई को चाय के बग़ानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियों, निष्पक्ष व्यापार और चाय के उत्पादन में सुधार के लिए एक स्थायी वातावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - “Fostering Growth and Inclusion" and “Sustaining Tea, Supporting Communities" रखी गयी है।
इस दिवस के इतिहास की बात करें तो वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने सालाना 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का फैसला किया था। इससे पहले, चाय उत्पादक देश जैसे भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, केन्या, मलेशिया और तंजानिया 2005 से 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाते थे। 2015 में संयुक्त राष्ट्र को वास्तव में वैश्विक दिवस माने के लिए प्रस्ताव भेजा गया और संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2019 में उसे मंजूर कर लिया।
Green Tea Benefits In Hindi-
ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन ध्यान रहे की सही व्यक्ति और सही मात्रा में ही इसे पियें, यहाँ हम आपको ग्रीन टी से होने वाले फायदों के बारें में बता रहे है:
• इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स शरीर को टॉक्सिन्स से बचाते हैं।
• ग्रीन टी से वजन कम करने में मदद होती है।
• इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करते है।
• ग्रीन टी में मौजूद गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं और निखार लाते है।