उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भुवन चंद्र खंडूरी’ का 91 वर्ष की उम्र में निधन
2026-05-19 : हाल ही में, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ‘भुवन चंद्र खंडूरी (Bhuwan Chandra Khanduri)’ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की इन्होने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार कार्यभार संभाला। उनका पहला कार्यकाल वर्ष 2007 से 2009 तक और दूसरा कार्यकाल 2011 से 2012 तक रहा था। राजनीति में आने से पूर्व वह भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर कार्यरत थे। सैन्य पृष्ठभूमि के कारण वे अनुशासनप्रिय नेता माने जाते थे और सार्वजनिक जीवन में उन्हें “जनरल साहब” के नाम से भी जाना जाता था।
About Uttarakhand State In Hindi-
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित मुख्य बातें बता रहे है, जो आपके आगामी परीक्षाओं में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है:
◉ उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था।
◉ उत्तराखंड का राजकीय पुष्प - ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य)
◉ उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष - बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)
◉ उत्तराखंड का राजकीय पशु - कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)
◉ उत्तराखंड का राजकीय पक्षी - मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)
◉ उत्तराखंड का राजकीय खेल - फुटबाल
◉ उत्तराखंड का राजकीय गीत - उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन
◉ उत्तराखंड की राजकीय भाषा - प्रथम - हिंदी, दूसरी - संस्कृत (जनवरी 2010 से)