‘एन रंगास्वामी’ पांचवी बार बने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री
2026-05-14 : हाल ही में, एन रंगास्वामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के पांचवी बार मुख्यमंत्री बने है। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के मुखिया रंगास्वामी पुडुचेरी की राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। इससे पहले वो चार बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पाठकों को बता दे की इस बार हुए विधानसभा चुनावों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। रंगासामी ने 1988 में राजनीति में कदम रखा था। और वर्ष 2001 से 2006 तथा वर्ष 2006 से 2008 तक वह कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे थे।
इसके बाद इन्होने वर्ष 2011 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) बनाई। और वह इसी वर्ष इस केंद्र शासित प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
About Puducherry UT In Hindi-
• यह दक्षिण भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है।
• पुडुचेरी का क्षेत्रफल लगभग 479 वर्ग किलोमीटर है।
• यह 138 वर्षों तक फ्रांसीसी शासन के अधीन था इसके बाद 1 नवंबर 1954 को इसका भारत में विलय कर दिया गया।
• इससे पहले इस केंद्रशासित प्रदेश को "फ़्रान्सीसी भारत" भी कहा जाता था।
• यहाँ अधिकांश लोग तमिल, तेलुगु या मलयालम बोलते हैं।