Forgot password?    Sign UP
India’s First Pearl Farming Cluster: झारखंड के हज़ारीबाग में बना

India’s First Pearl Farming Cluster: झारखंड के हज़ारीबाग में बना


Advertisement :

2026-05-07 : हाल ही में, झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले को देश का पहला मोती फार्मिंग क्लस्टर (India’s First Pearl Farming Cluster) घोषित किया गया है। आपको बता दे की इस क्लस्टर का उद्देश्य जलीय कृषि-आधारित ग्रामीण आजीविका और स्थायी आय सृजन को बढ़ावा देना है। पिछले कुछ समय से झारखंड मीठे पानी वाले मोती उत्पादन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाइ) के तहत झारखंड सरकार के सहयोग से हजारीबाग को पहले मोती की खेती का क्लस्टर का उपहार मिला है।

ध्यान रहे की मोती की खेती एक नियंत्रित वातावरण में ताजे पानी या खारे पानी के सीपों (oysters) के अंदर मोती उगाने की प्रक्रिया है। इसमें मुख्य रूप से कैल्सियम कार्बोनेट होता है। वर्तमान समय में राज्य में कुल 132 मोती पालक किसान हैं। मोती का उत्पादन हजारीबाग के अलावा रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर और दुमका में किया जा रहा है।

Provide Comments :


Advertisement :