Forgot password?    Sign UP
‘सुनील कुमार’ बने ONGC के नए चेयरमैन

‘सुनील कुमार’ बने ONGC के नए चेयरमैन


Advertisement :

2026-10-24 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने सुनील कुमार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आपको बता दे की वह यहाँ इस पद पर "अरुण सिंह" का स्थान लेंगे। ध्यान रहे की श्री सुनील ONGC के इतिहास में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से सीधे चेयरमैन बनने वाले पहले ऑफिसर भी बने है। इन्होने इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और मैनेजमेंट की स्नातकोत्तर योग्यता भी प्राप्त की है।

30+ वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने मुंबई, दिल्ली, हजीरा और काकीनाडा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। और समय वह ओएनजीसी के मेहसाणा एसेट में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और एसेट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।

All About ONGC In Hindi-



● सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई।

● यह भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है।

● ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है।

● फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में इसे 335 वें स्थान पर रखा गया।

● ओएनजीसी भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है।

● इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया।

● इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।

● ओएनजीसी की हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधिया भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं।

● ओएनजीसी भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है।

● मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।

Provide Comments :


Advertisement :