लद्दाख बना भारत का पहला 100% जैविक केंद्र शासित प्रदेश
2026-10-27 : हाल ही में, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख को भारत का पहला 100 प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश (India’s first 100% organic Union Territory) घोषित किया है। आपको बता दे की लद्दाख की यह उपलब्धि रसायन-मुक्त खेती को प्रोत्साहित करने और लद्दाख की पारंपरिक कृषि पद्धतियों को संरक्षित करने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। इससे क्षेत्र के नाजुक हिमालयी पर्यावरण की रक्षा करने, मिट्टी और जल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले जुलाई 2026 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खेती में रासायनिक खादों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी। जिसके बाद ही लद्दाख को यह उलब्धि हासिल हो पाई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जैविक खादों, गोबर, कम्पोस्ट और हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ जाती है। और महंगे रसायन न खरीदने पर खेती की लागत में गिरावट आती है।
About Ladakh In Hindi-
• यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) है।
• लद्दाख को “लैंड ऑफ पासेस” (ला-दर्रा, दख-भूमि) के रूप में भी जाना जाता है।
• लद्दाख तीन देशों (चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान) के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और दो भारतीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ घरेलू सीमा साझा करता है।
• लद्दाख का राज्य पशु - हिम तेंदुआ (Snow Leopard) है।
• लद्दाख का राज्य पक्षी - काली गर्दन वाली सारस (Black-necked Crane) है।
• लद्दाख का राजकीय वृक्ष - जुनिपरस सेमीग्लोबोसा है।